फरसगांव: पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई पहचान, फरसगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया
फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला।सूचना पर करीब 10:30 बजे फरसगांव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान ग्राम कोरई निवासी पुनउ नेताम (42 वर्ष) के रूप में की।पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर दोपहर 3 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।