प्रतापगढ़: जनगणना 2027 को लेकर कलेक्टर शुभम चौधरी ने की अपील, 1 मई से शुरू होगा सेल्फ एन्यूमरेशन अभियान
प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने जनगणना 2027 के तहत जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सकेगा। कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण के रूप में 1 मई से 15 मई तक आयोजित कि