हुज़ूर: मुख्यमंत्री ने प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार का निरीक्षण किया, जल संरक्षण का संदेश दिया
Huzur, Bhopal | May 28, 2026 इंदौर जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से नया आयाम मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया|