Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews
image
image
image
image
image
image

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में प्रधान सहायकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाहरणालय एवं विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्रधान सहायकों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में आईडी कार्ड की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रधान सहायकों को आईडी कार्ड प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष को अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रधान सहायकों को शीघ्र आईडी कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में त्रिस्तरीय समिति द्वारा की जा रही जांच की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि समिति द्वारा रोकड़ बही सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान चिन्हित कमियों को अविलंब दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले सेवा संवाद कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने सभी आवेदकों के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा सेवा संवाद के दौरान पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवादों, शिकायतों एवं माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उच्च न्यायालय से संबंधित वादों में काउंटर एफिडेविट एवं अन्य आवश्यक अभिलेख समय पर दाखिल करने के निर्देश दिए तथा सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित मामलों के निष्पादन की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ प्रधान सहायकों द्वारा रोकड़ बही का अंतिम पृष्ठ प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रधान सहायकों से स्पष्टीकरण करने निर्देश दिया तथा सभी शाखाओं को प्रत्येक मासिक बैठक में रोकड़ बही का अंतिम पृष्ठ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सीपीग्राम, जन शिकायत, मुख्यमंत्री ई-बोर्ड, मानवाधिकार, लोक शिकायत निवारण सहित अन्य शिकायतों से संबंधित पंजी का नियमित संधारण एवं मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न शाखाओं के अनुपस्थित प्रधान सहायकों, जिनमें जिला खनन, कृषि, पशुपालन, उद्योग, अल्पसंख्यक, सांख्यिकी तथा प्रखंड कार्यालय फुल्लीडुमर के प्रधान सहायक शामिल थे, से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रधान सहायकों को प्रत्येक बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए Information & Public Relations Department, Government of Bihar

34 views | Banka, Bihar | Aug 5, 2026

MORE NEWS

Banka is a land where spirituality, history, and natural beauty come together. A place where every corner tells a story worth discovering.

Explore the unexplored and witness a side of Bihar that is rich in heritage, faith, and adventure.

#Banka #ExploreBanka #BiharTourism #HiddenBihar #DiscoverBihar #SpiritualBihar #HistoricBihar #NatureEscape #AdventureAwaits #HeritageTra

Banka is a land where spirituality, history, and natural beauty come together. A place where every corner tells a story worth discovering. Explore the unexplored and witness a side of Bihar that is rich in heritage, faith, and adventure. #Banka #ExploreBanka #BiharTourism #HiddenBihar #DiscoverBihar #SpiritualBihar #HistoricBihar #NatureEscape #AdventureAwaits #HeritageTra

Banka, Bihar | Aug 6, 2026

#बांका में सरकारी महिला कॉलेज की मांग को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान,सैकड़ों छात्राओं ने अभियान में जोड़ी भागीदारी
#followmeonfacebook #CMBihar #SamratChoudhry

#बांका में सरकारी महिला कॉलेज की मांग को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान,सैकड़ों छात्राओं ने अभियान में जोड़ी भागीदारी #followmeonfacebook #CMBihar #SamratChoudhry

Banka, Banka | Aug 5, 2026

मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान बांका जिला अंतर्गत संचालित गंगा नदी के अधिशेष जल को बदुआ जलाशय में अंतरण परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि बांका जिला द्वारा बिहार भूमिगत पाइपलाइन अधिनियम, 2011 के अंतर्गत धारा 3(1) के तहत अधिसूचना का प्रकाशन विधिवत कराया जा चुका है तथा इसका समाचार पत्रों में भी प्रकाशन कराया गया है। निर्धारित अवधि में कोई दावा अथवा आपत्ति प्राप्त नहीं होने के उपरांत अब परियोजना की अगली प्रक्रिया के तहत धारा 4(1) के अंतर्गत अधिघोषणा के प्रकाशन की कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि यह योजना पूर्व में केवल बदुआ जलाशय तक सीमित थी। वर्तमान में इस योजना का विस्तार करते हुए बांका जिले के फुल्लीडुमर डैम, विलासी डैम एवं मध्यागिरी डैम तक गंगा नदी के अधिशेष जल को पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से इन जलाशयों की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के हजारों किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों की आय में भी सकारात्मक वृद्धि होने की संभावना है।
 यह परियोजना भागलपुर, मुंगेर एवं बांका तीन जिलों से संबंधित है। भूमि अर्जन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के समयबद्ध निष्पादन में बांका जिला द्वारा उत्कृष्ट प्रगति किए जाने पर मुख्य सचिव, बिहार द्वारा बैठक के दौरान जिला प्रशासन, बांका के कार्यों की सराहना की गई तथा परियोजना से संबंधित शेष प्रक्रियाओं को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, बांका एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बांका जिला अंतर्गत संचालित गंगा नदी के अधिशेष जल को बदुआ जलाशय में अंतरण परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि बांका जिला द्वारा बिहार भूमिगत पाइपलाइन अधिनियम, 2011 के अंतर्गत धारा 3(1) के तहत अधिसूचना का प्रकाशन विधिवत कराया जा चुका है तथा इसका समाचार पत्रों में भी प्रकाशन कराया गया है। निर्धारित अवधि में कोई दावा अथवा आपत्ति प्राप्त नहीं होने के उपरांत अब परियोजना की अगली प्रक्रिया के तहत धारा 4(1) के अंतर्गत अधिघोषणा के प्रकाशन की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह योजना पूर्व में केवल बदुआ जलाशय तक सीमित थी। वर्तमान में इस योजना का विस्तार करते हुए बांका जिले के फुल्लीडुमर डैम, विलासी डैम एवं मध्यागिरी डैम तक गंगा नदी के अधिशेष जल को पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के पूर्ण होने से इन जलाशयों की सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के हजारों किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा तथा किसानों की आय में भी सकारात्मक वृद्धि होने की संभावना है। यह परियोजना भागलपुर, मुंगेर एवं बांका तीन जिलों से संबंधित है। भूमि अर्जन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के समयबद्ध निष्पादन में बांका जिला द्वारा उत्कृष्ट प्रगति किए जाने पर मुख्य सचिव, बिहार द्वारा बैठक के दौरान जिला प्रशासन, बांका के कार्यों की सराहना की गई तथा परियोजना से संबंधित शेष प्रक्रियाओं को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Banka, Bihar | Aug 5, 2026

आज मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड के माध्यम से Ease of Doing Business के अंतर्गत State Business Reform Action Plan (SBRAP), District Business Reforms Action Plan (DBRAP) एवं Single Window System के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के सचिव, सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग में 31 अगस्त 2026 तक एक नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए District Business Reforms Action Plan (DBRAP) तैयार करें। उक्त कार्ययोजना को जिला पदाधिकारी से अनुशंसित कराते हुए उद्योग विभाग, बिहार को भेजना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक उपरांत जिला पदाधिकारी, बांका ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आज मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड के माध्यम से Ease of Doing Business के अंतर्गत State Business Reform Action Plan (SBRAP), District Business Reforms Action Plan (DBRAP) एवं Single Window System के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के सचिव, सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग में 31 अगस्त 2026 तक एक नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए District Business Reforms Action Plan (DBRAP) तैयार करें। उक्त कार्ययोजना को जिला पदाधिकारी से अनुशंसित कराते हुए उद्योग विभाग, बिहार को भेजना सुनिश्चित किया जाए। बैठक उपरांत जिला पदाधिकारी, बांका ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Banka, Bihar | Aug 5, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में प्रधान सहायकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाहरणालय एवं विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्रधान सहायकों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में आईडी कार्ड की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रधान सहायकों को आईडी कार्ड प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष को अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रधान सहायकों को शीघ्र आईडी कार्ड उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में त्रिस्तरीय समिति द्वारा की जा रही जांच की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि समिति द्वारा रोकड़ बही सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान चिन्हित कमियों को अविलंब दूर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले सेवा संवाद कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मामले में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने सभी आवेदकों के साथ सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा सेवा संवाद के दौरान पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवादों, शिकायतों एवं माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उच्च न्यायालय से संबंधित वादों में काउंटर एफिडेविट एवं अन्य आवश्यक अभिलेख समय पर दाखिल करने के निर्देश दिए तथा सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित मामलों के निष्पादन की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ प्रधान सहायकों द्वारा रोकड़ बही का अंतिम पृष्ठ प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रधान सहायकों से स्पष्टीकरण करने निर्देश दिया तथा सभी शाखाओं को प्रत्येक मासिक बैठक में रोकड़ बही का अंतिम पृष्ठ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सीपीग्राम, जन शिकायत, मुख्यमंत्री ई-बोर्ड, मानवाधिकार, लोक शिकायत निवारण सहित अन्य शिकायतों से संबंधित पंजी का नियमित संधारण एवं मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न शाखाओं के अनुपस्थित प्रधान सहायकों, जिनमें जिला खनन, कृषि, पशुपालन, उद्योग, अल्पसंख्यक, सांख्यिकी तथा प्रखंड कार्यालय फुल्लीडुमर के प्रधान सहायक शामिल थे, से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रधान सहायकों को प्रत्येक बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Banka News