कोईलवर: बालू खनन बंद होते ही कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम से मिली राहत
बालू खनन पर रोक लगने के बाद कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने लगी है। बुधवार की शाम करीब छह बजे जब पब्लिक एप की टीम फोरलेन मार्ग से होकर गुजरी तो जमालपुर बाजार के समीप का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। जहां रोजाना शाम के समय बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार के कारण भयंकर जाम थी। वहां वाहन बिना किसी बाधा के सरपट दौड़ते दिखे।