कोरांव: सुभाष में अधेड़ का शव मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, फिर हुआ दाह संस्कार
कोरांव थाना क्षेत्र के सुभाष गांव में रविवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले चार दिनों से लापता था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार सुबह जब पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा, तो परिजनों ने शव को घर पर रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।