सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में शराब तस्करों पर कार्रवाई, 200 लीटर जावा शराब नष्ट की गई
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर वार्ड नंबर 10 में एक्साइज टीम, स्वान दस्ता और सिंहेश्वर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान करीब 200 लीटर अर्धनिर्मित जावा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।