प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,नालंदा।
=======================
सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 23 सितम्बर 2026 को बिहारशरीफ जिला युवा कार्यालय, नालंदा के तत्वावधान में संचालित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज परिसर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नालंदा महिला कॉलेज की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में झाड़ियों की कटाई-छंटाई, अनावश्यक कचरे की सफाई, पौधारोपण, भूमि के समतलीकरण सहित हरियाली एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए।
इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छ पर्यावरण निर्माण के प्रति प्रेरित करना है।
जिला युवा पदाधिकारी, नालंदा ने बताया कि “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत जिलेभर में स्वच्छता, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल परिसर स्वच्छ एवं सुंदर बनता है, बल्कि युवाओं में सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#cmsamrat
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 23, 2026