सिमडेगा: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई
सोमवार शाम 4 बजे सिमडेगा जिले के विभिन्न जगहों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल दुकानों, गुपचुप-चाट ठेलों और स्ट्रीट फूड दुकानों की जांच की। जांच में कई जगहों पर गंदगी और खुले में खाद्य सामग्री रखी मिली। कुछ दुकानदार बिना ग्लव्स और कैप के काम करते पाए गए। विभाग ने साफ-सफाई रखने और कार्बाइड का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।