भीलवाड़ा: कांवाखेड़ा में तलवार लेकर आतंक मचाने वाले मुख्य आरोपी शाहरुख को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तलवार बरामद, अन्य की तलाश जारी
भीलवाड़ा शहर के कांवाखेड़ा क्षेत्र में तलवार लेकर एक परिवार को धमकाने और घर के दरवाजे पर हमला करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है।मामले में सह आरोपी अब्दुल रसीद अंसारी और अख्तर अंसारी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।