बिसवां: केदारपुर गांव में पहुंचे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने पकड़कर सुरक्षित शारदा नहर में छोड़ा
Biswan, Sitapur | Jul 30, 2024 ग्राम पंचायत केदारपुर में बीते दो दिनों से मगरमच्छ देखे जाने की सूचना वन विभाग की दी गई थी। महमूदाबाद वन विभाग की टीम ने चमन ईट भट्ठे के पास एक गड्ढे में छिपे मगरमच्छ को गड्डे से पानी निकाल कर पकड़ने में सफलता पाई। रेस्क्यू करने वाली टीम में डिप्टी रेंजर संतोष वर्मा उनके साथ रामनरेश, मैनुद्दीन व पैतेपुर चौकी इंचार्ज अमित पांडे अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।