हमीरपुर: सुमेरपुर में बेसहारा गोवंश संरक्षित न होने से खरीफ फसलों पर संकट, पशु चिकित्सा अधिकारी ने संरक्षित करने के दिए निर्देश
सुमेरपुर ब्लॉक के किसी भी पंचायत में बेसहारा गोवंश संरक्षित न होने से किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसलों में संकट मंडराने लगा है। जबकि जनपद के दौरे पर आए जेडीसी ने 25 जुलाई तक बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के सख्त निर्देश दिए थे। ब्लॉक की सभी पंचायतों में किसानों ने तिल, ज्वार, उड़द, अरहर, मक्का, बाजार, धान आदि फसलें बो रखी हैं।