हमीरपुर: मुख्यालय के पटकाना मोहाल स्थित चिकित्सालय में इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टरों ने मनाया 47वां स्थापना दिवस
जनपद मुख्यालय के पटकाना स्थित धर्मार्थ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में इलेक्ट्रो होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के आविष्कारक डॉ. काउंट सीजर मैटी के चित्र पर पर जिला प्रभारी ईएच डॉ. गणेश सिंह, विनोद शुक्ला ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर स्थापना मनाया।