हमीरपुर: बिवांर कस्बे में किन्नर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने किन्नर के घर चोरी में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।18 अप्रैल को किन्नर के घर से चोरी की वारादात हुई थी। बिवांर कस्बा निवासी किन्नर संगीता के घर से 18 अप्रैल की रात चोरी हुई थी। जिसमें उसने अपने ढोल वादक रामआसरे उर्फ घटकन अनुरागी व दिनेश पर शक जताते हुए थाने में तहरीर दी थी।