7 प्रकरण दर्ज, मदिरा एवं महुआ लाहन सहित 26 हजार 620 रूपए की सामग्री जप्त
जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नारायणगंज, मंडला एवं नैनपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 7 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए।
नारायणगंज क्षेत्र के ग्राम पिपरिया एवं खुसर में एक घर एवं दुकान की जांच के दौरान 12 नग प्लेन मदिरा तथा 6 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद कर जप्त की गई। मंडला क्षेत्र के ग्राम बिनेका में अवैध मदिरा विक्रय के 2 प्रकरण दर्ज कर 18 लीटर कच्ची मदिरा जप्त की गई।
इसी प्रकार नैनपुर क्षेत्र के ग्राम मक्के एवं जामगांव में 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान 12 नग देशी मदिरा प्लेन, 20 नग एमडी रम, 6 लीटर कच्ची मदिरा तथा 180 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्त किया गया।
इस प्रकार जिले में कुल 7 प्रकरण अवैध रूप से मदिरा विक्रय किए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 26 हजार 620 रूपए है।
इसके अतिरिक्त आबकारी बल मंडला द्वारा मदिरा के उपभोग के पश्चात फेंकी गई शीशी, बोतल, प्लास्टिक एवं कांच की शीशियों के संबंध में कबाड़ की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर पूछताछ भी की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026