गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी के कुजापी में शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान समारोह, मेधावी छात्र सम्मानित
मगध उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गाँधीजी नगर कुजापी में सोमवार को 12 बजे सत्र 2025–26 के सीबीएसई मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए “शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “काउंसिल ऑफ मगध वीमेन एम्पावरमेंट” के तत्वावधान में विद्यालय के गाँधीजी सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ. प्रवीण रंजन गांधी ने की।