सरीला: पुराने मुकदमे में फरार चार वारंटी जरिया थाना के चण्डौत गाँव से पुलिस की दबिश में हुए गिरफ्तार
सरीला तहसील के जरिया थाना की पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरफ्तारी चण्डौत गाँव में दबिश देकर की गई है। पुलिस के अनुसार विभिन्न धाराओं के तहत वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पुलिस टीम ने ग्राम चण्डौत में दबिश देकर चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया।