उज्जैन शहर: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जिला बदर करने के विरोध में कांग्रेस शुक्रवार को करेगी कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन
उज्जैन में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक जाट को छह माह के लिए जिला बदर करने के विरोध में कांग्रेसी शुक्रवार से कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई को किसान हितों की आवाज दबाने वाला कदम बताया है।