बड़ौत: बिजवाड़ा गांव में समुदाय विशेष के युवक ने CM योगी को लेकर सोशल मीडिया पर की विवादित टिप्पणी, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 21, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में समुदाय विशेष के युवक ने विवादित पोस्ट की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित टिप्पणी की गई है। युवक सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर माहौल बिगड़ने का काम कर रहा है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है। बागपत पुलिस ने थाना प्रभारी बिनौली को जांच के निर्देश दिए हैं।