बड़ौत: ट्यौढी के विकास हत्याकांड में दोनों हत्यारोपी भाई गिरफ्तार, आलाकत्ल फरसा बरामद; रजवाहे की पटरी पर मिला था क्षत-विक्षत शव
Baraut, Bagpat | May 21, 2025 सोमवार को थाना बडौत पर सतपाल निवासी ग्राम ट्यौढी ने सूचना दी कि अज्ञात आरोपियों ने उसके पुत्र विकास उम्र करीब 35 वर्ष की हत्या कर दी है। पुलिस की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिन्टू व नीटू निवासी ट्यौढ़ी के नाम प्रकाश में आये। CO बड़ौत विजय चौधरी ने बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि हत्या व Sc/St एक्ट में दोनों को फरसे सहित गिरफ्तार कर लिया।