प्रतापगढ़: गहरी चक के पास डंपर पर गिरा पेड़, उड़े परखच्चे, चालक बाल-बाल बचा
प्रतापगढ़ जनपद के करन पुर खूंझी गांव से मिट्टी लादकर मंगरौरा इलाके के एक ईट भट्ठे पर मिट्टी लेकर जा रहे श्रीनाथ पुर गांव निवासी अजय यादव जैसे ही गहरी चक के पास पहुंचा था कि डंपर पर अचानक आम का पेड़ गिर गया। डंपर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल बाल बच गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला गया,