हल्द्वानी-लालकुआ मार्ग स्थित फ्लाईओवर पर कार और स्कूटी की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
#Haldwani #Lalkuan #RoadAccident #BreakingNews #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RoadSafety #AccidentNews #HindiNews #LatestNews #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #Nainital #TrafficAccident
Haldwani, Nainital | Jul 11, 2026