बक्सर: नगर के गंगा घाटों की सफाई में अनियमितता, डीडीसी के नेतृत्व में हुई जांच, नप का जवाब असंतोषजनक
Buxar, Buxar | Aug 6, 2025 शहर के गंगा घाटों की सफाई करने में भी अनियमितता सामने आयी है. डीडीसी की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा घांटों की सफाई पर प्रत्येक माह लगभग 12.50 लाख रुपये की राशि खर्च करने के संबंध में नगर परिषद द्वारा प्रतिवेदित जवाब सही प्रतीत नहीं हो रहा है.