बक्सर: गंगा में बाढ़ से जिले के 5 प्रखंडों के 22 गांवों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन ने 29 नावें कराईं उपलब्ध
Buxar, Buxar | Aug 6, 2025 जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है. हालांकि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार में कमी आ गई है. जिससे राहत की उम्मीद जगी है. पिछले चौबीस घंटों में तकरीबन 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ मंगलवार की रात 9 बजे गंगा का जलस्तर 60.82 मीटर दर्ज की गई. जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर अधिक है. जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से तबाही का मंजर जारी है.