बक्सर: गंगा में उफान से बक्सर में अंतिम संस्कार में दिक्कत, लकड़ियां हुईं महंगी; राख विसर्जन भी मुश्किल
Buxar, Buxar | Aug 5, 2025 बक्सर में गंगा नदी के उफान ने जिले के कई इलाकों को बाढ़ग्रस्त कर दिया है। प्रसिद्ध मुक्ति धाम, जहां रोजाना 30-40 शवों का अंतिम संस्कार होता है, वहां भी पानी चढ़ गया है। इससे लोगों को अपने प्रियजनों के दाह संस्कार के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह 11 बजे व्यवस्था की जानकारी ली गई।