डोमचांच: सावन की अंतिम सोमवारी पर डोमचांच कालेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
डोमचांच के खरखार पंचायत के कटारिया टांड़ स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मसमोहना उत्तरवाहिनी नदी से जल उठाकर श्रद्धालुओं ने Qसिद्धेश्वर नाथ, कुंजेश्वर नाथ एवं कालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।