पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने की कॉमन स्कूलिंग की मांग, कहा- प्राइवेट स्कूल बंद हों
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे काॅमन स्कूलिंग की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सबके लिए एक समान शिक्षा होनी चाहिए।बड़े लोग अपने बच्चों को मोटी रकम देकर बड़े स्कूल में, प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं और उनके बच्चे जज कलेक्टर बन जाते हैं वही गरीब के बच्चे ऐसे ही रह जाते हैं।