चकरनगर: बीहड़ाचल क्षेत्र में लकड़ी माफिया एक बार फिर सक्रिय, लकड़ी को त्रिपाल से ढककर दर्जनों पिकअप रातभर फर्राटे भरते हैं
वन सैंक्चुरी क्षेत्र के अंतर्गत जगतौली, बहालियापुरा, चीकना, बरचौली, बछेड़ी, कुन्दोल, छिबरौली, रनियां आदि के बीहड़ में जमकर कटान लगा हुआ है। विभिन्न गाँवो से कई लकड़ी माफिया सक्रिय है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे वन दरोगा विष्णुपाल सिंह ने पूरे मामले में अनिभिज्ञता जाहिर की है।हलां कि उन्होंने एक बार टीम के साथ इन स्थानों को दिखवाने की बात कही है।