मंसूरचक: एन.एन. सिन्हा उच्च विद्यालय में 25 और 26 दिसंबर को आयोजित द्वितीय मलयुद्ध प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक करेंगे
मंसूरचक स्थित एन.एन. सिन्हा उच्च विद्यालय में आगामी 25 और 26 दिसंबर को आयोजित होने वाली द्वितीय मलयुद्ध प्रतियोगिता की तैयारियों का शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के द्वारा जायजा लिया गया। इस मौके पर जो भी कमियाँ पाईं गईं, उसको समय रहते दूर करने का निर्देश दिया गया।