पालीगंज: घूरना बिगहा गांव की महिलाओं ने सड़क समस्या को लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं नारों के साथ जताया विरोध
Paliganj, Patna | May 27, 2024 पालीगंज के घूरना बिगहा गांव की महिलाओं ने सड़क की समस्याओं को लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं नारों के साथ विरोध जताया। साथ ही गांव से काफी संख्या में निकालकर महिलाओं ने अपने गांव का भ्रमण करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप था कि चुनाव के वक्त नेता गण आते हैं और चुनाव के समापन के बाद फिर दूसरी बार दिखाई नहीं देते हैं। गांव की हालत जस की तस रह जाती है।