बहराइच: बहराइच रेलवे स्टेशन से अंतिम बार मैलानी व नेपालगंजरोड मीटरगेज लाइन पर रवाना हुई ट्रेनें कल से ट्रेनों का संचालन रहेगा ठप
बहराइच रेलवे स्टेशन से बहराइच से मैलानी व नेपालगंज रेल प्रखंड पर प्रतिदिन मीटर गेज ट्रेनों का संचालन होता था। शुक्रवार को स्टेशन से मैलानी व नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर मीटर गेज लाइन की ट्रेनों को अंतिम बार रवाना किया गया। 10 फरवरी से बहराइच से नानपारा रूट पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। अमान परिवर्तन के चलते ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है।