बहराइच: पुरैना रघुनाथपुर में पाटीदारों ने जबरन भूमि पर किया कब्जा, पीड़ित ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन व धरना रहा जारी
पुरैना रघुनाथपुर में एक हल्के दिमाग के व्यक्ति की आवासीय व कृषि भूमि पर पाटीदारों ने जबरन कब्जा कर लिया है। जब वह गांव जाता है तो पाटीदार मारपीट कर गांव से भगा देते हैं। पीड़ित ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कर भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है। इसी मांग को लेकर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा।