बहराइच: मेहरबान नगर बाईपास के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत,एक घायल
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरबान नगर बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को ठोकर मार दि। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव बहराइच भेज दिया था। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।