बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आयोजन हुए न्याय कार्य से विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ताओ ने शुक्रवार को एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। जिला बार एसोसिएशन बहराइच के महामंत्री ने बताया कि यह बैठक अधिवक्ता पवन कुमार मिश्रा व अन्य 100 अधिवक्ताओ एवं अधिवक्ता पंकज कुमार मिश्रा 95अन्य अधिवक्ताओ द्वारा हस्ताक्षरित प्रतिवेदन पर की गई थी जिसमे आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।