बहराइच: बहराइच जिले में फोरलेन सड़क के लिए 91 गांवों के ग्रामीणों की जमीन होगी अधिग्रहित
फोरलेन सड़क के लिए 91 गांवों के ग्रामीणों की जमीन होगी अधिग्रहित। पहले चरण में जरवल से बहराइच तक बनेगी फोरलेन सड़क। अधिसूचना के बाद से किसी जमीन का नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट। राष्ट्रीय राजमार्ग बाराबंकी बहराइच रूपईडीहा को फोर लाइन में परिवर्तित किया जाएगा इसके लिए NHAI की और से अधिसूचना जारी कर दी गई है।