बहराइच: गल्लामंडी परिसर का लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत डीएम ने किया निरीक्षण चिन्हित स्थान पर की जा रही तैयारियों का लिया जायज़ा
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गल्ला मंडी परिसर का शुक्रवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मत पेटिकाओं को सुरक्षित रखने तथा मतगणना इत्यादि कार्यों के लिए चिन्हित किए गए स्थान पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।