खानपुर: विधायक सुरेश गुर्जर ने बैसार गाँव के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण
विधायक सुरेश गुर्जर ने बैसार गाँव के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। विधायक कोष से स्वीकृत ₹3 लाख की राशि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गुर्जर ने विधि विधान से फीता काट कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रशासक मदन लाल वर्मा ने की ।