रायपुर: ब्लू वाटर खदान में युवक फिर डूबा, दोस्तों के साथ पार करने की लगी थी शर्त, रात होने से SDRF सुबह करेगी सर्च
Raipur, Raipur | Aug 19, 2026 19 अगस्त बुधवार शाम 7 बजे,राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित नकटी ग्राम के ब्लू वाटर पॉइंट में एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मौदहापारा निवासी 24 वर्षीय आदिल खान अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने को लेकर शर्त और प्रतियोगिता लग गई। शर्त के तहत आदिल और उ