बलरामपुर: खाद की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर किसानों ने कृषि भवन का घेराव किया, अफसरों की मिलीभगत पर जताया आक्रोश
जिले में में खाद की कालाबाजारी, कृषि अधिकारियों की लापरवाही और योजनाओं में अपारदर्शिता से नाराज किसानों ने कृषि भवन का घेराव कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सैकड़ों किसान जिला संगठन मंत्री राम दुलारे शुक्ल की अगुवाई में प्रदर्शन में शामिल हुए और कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।