गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान, ₹2,36,000 का जुर्माना वसूला गया
गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। SSP ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुरुवार को अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले वाहनों से कुल 236000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।