गया टाउन सीडी ब्लॉक: बोधगया विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत 881 वोटों से जीते
गया के बाजार समिति परिसर में 5 विधानसभा क्षेत्रों का मतगणना कार्य जारी है।शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बोधगया से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत 881 वोट से चुनाव जीते है।वहीं दूसरे नंबर पर लोजपा रामबिलास पार्टी से श्यामदेव पासवान रहे।कुमार सर्वजीत को कुल 100236 वोट मिले वहीं श्यामदेव पासवान को 99355 वोट मिले है।साथ हीं 5960 नोटा मिला है।