सिहोरा: आदित्य पैलेस में मनाया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 78 वां स्थापना दिवस
आज का विद्यार्थी आज का नागरिक है, विद्यार्थियों को ना केवल नागरिक अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए,अपितु नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी जवाबदारी भी निभाना चाहिए,विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ साथ समाज और देश के प्रति अपने कार्यों का भान होना चाहिए। सिहोरा के युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के साथ साथ नशा उन्मूलन के कार्यों में लगना चाहिए।