कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले के डगरनवां पंचायत अंतर्गत सिमरकुंडी, बंदरचोकवा, अरैया एवं उदालौ गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जल मीनार निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।