कोडरमा: डीसी के जनता दरबार में भवन निर्माण के लिए पुलिस बल और PDS डीलर की शिकायतें आईं
उपायुक्त श्री ऋतुराज के द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से रखा। जनता दरबार के दौरान उपायुक्त महोदय ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरतापूर्वक सुनी और त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।