कोडरमा: बालश्रम मुक्त कोडरमा की ओर ज़िला प्रशासन का सशक्त अभियान
उपायुक्त कोडरमा की अध्यक्षता में वर्ष 2025–26 के दौरान जिला प्रशासन द्वारा बालश्रम उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किया गया है। जिला धावा दल के सक्रिय एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप कोडरमा जिले में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बालश्रम से विमुक्त कराते हुए उनके समुचित पुनर्वासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।