कोडरमा: मंडल रेल प्रबंधक ने कोडरमा-गया घाट सेक्शन में किया रात्रिकालीन निरीक्षण, रेल संरक्षा परखी
झुमरी तिलैया धनबाद मंडल में रेल संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया रात्रिकालीन औचक निरीक्षण इसी सतत सजगता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा घाट सेक्शन का औचक रात्रिकालीन फुट निरीक्षण किया गया।