फरसगांव: उरंदाबेड़ा नाला उफान पर, फरसगांव जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीणों ने बड़े पुल के निर्माण की मांग की
कोंडागांव जिले में लगातार बारिश के चलते फरसगांव ब्लाक के उरंदाबेड़ा नाला बुधवार को तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया है। नाले में पानी का स्तर बढ़ने से फरसगांव जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने यात्रियों से अपील की है कि पानी कम होने तक उफनते नाले को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।