पनागर: पनागर की बड़ी नकबजनी का राज खुला, ऑटो का हुड, टॉर्च की रोशनी और 45 लाख के जेवर बने सुराग
पनागर थाना क्षेत्र में सूने मकान से करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 11 सितंबर की रात लमती निवासी गगन शर्मा के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चैनल गेट का कुंदा काटा और अलमारी में रखे मंगलसूत्र, चूड़ियां, हार, झुमकी, चेन, ब्रेसलेट और अंगूठियों समेत करीब 30 तोले सोने के जेवर पार कर दिए। परिवार के वा