सिकंदरा: ऊमरपुर गांव में टीन शेड लगवाते समय छत से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर गांव में गुरुवार शाम घर के बाहर टीन शेड लगवाते समय एक युवक अचानक छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, ऊमरपुर गांव निवा