कोरबा: कोरबा में 50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Korba, Korba | May 22, 2026 कोरबा में कोतवाली थाना की मानिकपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी झोपड़ी स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी लोचन प्रसाद केशरवानी उर्फ कर्रा केशरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त पटाखों की कुल कीमत करीब 50,000 रुपये आंकी गई है।